July 22, 2026

चार साल बाद खुला परशुराम चौक का कट, लोगों ने ली राहत की सांस

Kotdwar

रुद्रपुर। शहर के परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को खुलवाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से इस समस्या के समाधान की मांग लगातार उठाई जा रही थी, लेकिन मामला केवल आश्वासनों तक ही सीमित रहा।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार कट बंद होने के कारण रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक विकास कार्यों के दावे तो करते रहे, लेकिन इस महत्वपूर्ण जनसमस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वहीं महापौर की पहल पर परशुराम चौक का कट खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस कार्य के लिए उन्हें वर्षों तक इंतजार करना पड़ा, वह अब जाकर पूरा हुआ है।

लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को केवल वादों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करना चाहिए। परशुराम चौक का यह मुद्दा अब स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है और इसे जनप्रतिनिधियों के कामकाज से जोड़कर देखा जा रहा है।

महापौर 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.