June 24, 2026

आईटीबीपी के जवान की अकस्मात मृत्यु से स्तब्ध बड़कोट क्षेत्र के लोग

हाल ही में छुट्टी पर घर आये मस्सू, राजगढ़ी निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)के जवान की मौत हो गई है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर छा गईं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कोट तहसील के ग्राम मस्सू राजगढ़ी निवासी विपिन बिष्ट (34)पुत्र पूर्ण सिंह आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। जो कुछ ही दिन पूर्व छुट्टी पर अपने घर आये थे, विपिन की अचानक तबियत खराब हो गईं, सोमवार को परिजन उनको उपचार के लिए देहरादून ले गए, जहाँ रास्ते में डामटा के पास विपिन बिष्ट ने दम तोड़ दिया। विपिन की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गईं है।

जवान के शव को उनके गांव ले आये तथा अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ होगा। विपिन के बहनोई आनंद रावत ने बताया कि विपिन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, घर में उनकी माँ, पत्नी व एक लड़का व एक लड़की है। विपिन के दो भाई और तीन बहनें हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.