June 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय राजकीय यात्रा।

देहरादून 13 जुलाई 2023,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 13 से 14 जुलाई को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे फ्रांस की प्रधानमंत्री सुश्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्शल और नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष सुश्री येल ब्रॉन-पिवे सहित फ्रांस के नेतृत्व से भेंट वार्ता करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि, संयुक्त अरब अमीरात की मेरी यात्रा से हमारी समग्र रणनीतिक साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू होगा।

श्री मोदी ने कहा कि, यह यात्रा इस लिये विशिष्ट है क्योंकि मुझे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बास्टील-डे पर पेरिस में होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होना है। बास्टील-डे परेड में भारत की तीनों सेनाओं का दल भी हिस्सा लेगा, जबकि भारतीय वायुसेना इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन करेगी। इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और संकल्प में निहित हमारे दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, नीली अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच मेल-मिलाप सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीबी सहयोग हो रहा है। हम क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि, दीर्घकालीन और समय पर खरी उतरने वाली हमारी साझेदारी अगले 25 वर्षों के कालखंड में और आगे बढ़े।

फ्रांस की यात्रा के बाद श्री मोदी पेरिस से मैं 15 जुलाई को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। वहां वे, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि, संयुक्त अरब अमीरात इस वर्ष के अंत तक यूएनएफसीसी (कॉप-28) के पक्षकारों के 28वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मैं जलवायु सम्बंधी कार्यवाही को तेज करने के बारे में वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा, ताकि पेरिस समझौते के तहत ऊर्जा अंतरण व क्रियान्वयन को संभव बनाया जा सके।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.