प्रधानमंत्री का संदेश युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला: सीएम धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नाम जारी किए गए वीडियो संदेश के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार कई अहम फैसले लिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही देश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत किया गया, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हुए और उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का मंच मिला।
उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है, जबकि वर्ष 2004 से 2014 के बीच केवल 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 12 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो सरकार की रोजगार सृजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का हालिया वीडियो संदेश युवाओं में आत्मविश्वास जगाने वाला है और उन्हें अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं और नीतियों से आने वाले समय में युवाओं को और अधिक अवसर मिलेंगे तथा देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री धामी
