June 24, 2026

FRI मे पीएम का कार्यक्रम, DM ने ली बैठक दिए निर्देश

सविन बंसल ने ऋषिपरणा सभागार कलेक्ट्रेट में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा, मार्ग-व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.