Recent Posts

September 20, 2026

पुलिस को मिले अहम सुराग, दो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना

देहरादून में हुए कुख्यात विक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार करने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

आईजी गढ़वाल राजीवन स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत में बाताया कि इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। जल्द इस पर खुलासा किया जाएगा

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए

मिनटों में ओझल हुए थे हमलावर
शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर गैंगस्टर विक्रम पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से मिनटों में ओझल हो गए थे।
बेखौफ हमलावरों ने चेहरा तक नहीं ढका
विक्रम को गोली मारने वाले हमलावर किस कदर बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपना चेहरा तक नहीं ढका था। बाइक चलाने वाला हमलावरों का साथी तो हेलमेट पहने है लेकिन पीछे बैठे दोनों शूटरों का चेहरा खुला है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.