August 13, 2026

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की जनसभा के बाद मंच शुद्धिकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण कराए जाने को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए इसे संकीर्ण और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक बताया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण कराया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई समाज में नफरत और भेदभाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी नेता की मौजूदगी के बाद किसी स्थान को शुद्ध कराने जैसी कार्रवाई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को सामाजिक वैमनस्य की ओर ले जाती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समरसता में विश्वास करती है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि क्या किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी से कोई स्थान अशुद्ध हो जाता है? उन्होंने कहा कि जनता इस तरह के व्यवहार को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपमान करने के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक विकास, रोजगार, महंगाई और जनसमस्याओं जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीति की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सम्मान में विश्वास रखती है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को व्यक्तिगत या सामाजिक वैमनस्य में बदलने की कोशिशों को प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

मदन लाल भारती, अध्यक्ष एस सी विभाग कांग्रेस

जीत राम, पूर्व विधायक कांग्रेस

Reported By: Shiv Narayan

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.