June 26, 2026

प्रवीण सूद सीबीआई के नए निदेशक नियुक्त।

देहरादून 14 मई 2023,

दिल्ली: प्रवीण सूद आईपीएस को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल से पदभार ग्रहण करेंगे। 25 मई को श्री जायसवाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

प्रवीण सूद वर्तमान में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक पद पर कार्यरत हैं। प्रवीण सूद का नाम पहले से ही इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था। श्री सूद को साल 2020 में कर्नाटक डीजीपी नियुक्त किया गया था। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले प्रवीण सूद दिल्ली आईआईटी के छात्र रहे हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.