August 8, 2026

विधायक शैला रानी रावत के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा दफ्तर में तैयारी सीएम धामी भी पहुंच रहे

 

देहरादून केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत के कल देर रात एक अस्पताल में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बालवीर रोड भी लाया जाएगा

 

फिलहाल उनका पार्थिव शरीर मैक्स हॉस्पिटल में है जहां परिजन मौजूद हैं शैला रानी रावत के पार्थिव शव को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली पहुंच चुके थे सीएम दिल्ली से रवाना हो रहे हैं

 

पहले जॉली ग्रांट एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और हेलीपैड से वह सीधा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय में शैला रानी रावत के पार्टी के पार्थिव शव को अंतिम दर्शन के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उखीमठ ले जाया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.