August 8, 2026

प्रदेश में बिजली किल्लत से निपटने के लिए तैयारी तेज, चार करोड़ यूनिट पार हो गई मांग

राज्य में बिजली किल्लत से निपटने की तैयारी तेज हो गई है। हल्की ठंडक के बीच बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार हो गई है। इस बीच यूपीसीएल ने अगले तीन माह में 1270 मेगावाट बिजली खरीद का लघु अवधि टेंडर जारी कर दिया है।

राज्य में पिछले वर्ष बिजली की मांग रिकॉर्ड 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई थी। इस साल भी मांग बढ़नी शुरू हो गई है। बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट पार कर गई है। धीरे-धीरे ये और बढ़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल ने तैयारी तेज कर दी है। दीर्घ और मध्यम अवधि के टेंडर में कोई कंपनी राज्य को बिजली देने को तैयार नहीं है

लिहाजा, यूपीसीएल ने लघु अवधि के टेंडर जारी कर दिए हैं। यूपीसीएल ने अप्रैल में 420 मेगावाट, मई में 500 मेगावाट और जून में 350 मेगावाट बिजली का लघु अवधि टेंडर जारी किया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य में बिजली की बढ़ती मांग के बीच कुछ हद तक कटौती पर काबू पाया जा सकेगा। वहीं, राज्य ने केंद्र से भी और बिजली की मांग की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.