February 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक:

09 May 2025,

दिल्ली, आज शुक्रवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक हुई हैं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी शामिल हुए।

गुरुवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के 36 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हवाई हमला किया। इसके साथ ही पाकिस्तान से सटी उत्तर और पश्चिम भारत की सीमाओं पर पाकिस्तान की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार गोलाबारी की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बैठक काफी अहम है।

़़बता दें कि बुधवार को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था। यह हमला दो सप्ताह पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए घातक हमले के जवाब में किया गया था। जवाब में, पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने 8-9 मई की रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। भारतीय जिन्हें ‘प्रभावी ढंग से विफल’ किया गया।

बैठक में रक्षा अधिकारियों के जानकारी दी कि, भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित “आकाश मिसाइल” सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने गुरुवार को पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारियों ने आगे कहा कि भारतीय सेना और वायु सेना दोनों ने पाकिस्तान सीमा पर मिसाइल प्रणाली तैनात की है।

पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें एक परिवार घायल हो गया। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा हथियारों और तोपों से गोलीबारी की गई ।सैन्य स्रोतों ने बताया कि, जम्मू और कश्मीर के अखनूर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा पाकिस्तानी ड्रोनों को गिराया गया। इन घटनाओं के बाद एहतियात के तौर पर हरियाणा के पंचकूला में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

**

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.