June 23, 2026

प्रधानाचार्य मंजूर कर सकेंगे शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश

प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रकरणों के समय पर निस्तारण के लिए प्रधानाचार्यों को 15 दिन तक के चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली के मुताबिक शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जारही थी। चिकित्सा अवकाश के लिए शिक्षकों को बीईओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे लेकिन अब प्रधानाचार्य शिक्षकों की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे। जो शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.