June 24, 2026

प्रोफेसर असीम कुमार घोष हरियाणा के राज्यपाल, पी. अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल और कविंदर गुप्ता केंद्र शासित लद्दाख के नए उपराज्यपाल नियुक्त,

Delhi , 14 JUL 2025,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा , गोवा में राज्यपालों और केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल की नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। वहीं राष्ट्रपति ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सभी नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पी. अशोक गजपति राजू को गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल बनाए गए प्रोफेसर असीम कुमार घोष एक प्रख्यात शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक हैं। उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक अनुभव के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से हरियाणा में संवैधानिक नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। प्रोफ़ेसर घोष का शैक्षिक और प्रशासनिक अनुभव राज्य में नीतिगत और शैक्षिक सुधारों को बढ़ावा दे सकता है।

गोवा के नवनियुक्त राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं। वह विजयनगरम के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और सात बार विधायक रह चुके हैं। 2014 में विजयनगरम लोकसभा सीट से जीतने के बाद उन्होंने पहले मोदी मंत्रिमंडल में लगभग चार वर्षों तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी नियुक्ति को बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन को मज़बूत करने के क़दम के रूप में देखा जा रहा है।

केन्द्र शासित लद्दाख के नए उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हैं। गुप्ता एक प्रमुख बीजेपी नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लंबे समय तक सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार जम्मू के मेयर के रूप में कार्य किया, जो शहर में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा वे 2018 में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.