June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य लोकार्पण किया।

देहरादून 17 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चार धाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के साथ ही चन्द्रभागा नदी पर लगभग 4.71 करोड़ रुपए से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाएं। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से यात्रा हेतु आए श्रद्धालुओं से बातचीत की एवं देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.