June 23, 2026

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ पैदल मार्च:शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और किसानों में झड़प।

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ पैदल मार्च के आह्वान पर आज रविवार को लगभग एक सौ किसानों का जत्था दोपहर शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए पैदल रवाना हुए। लेकिन शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस और किसानों के बीच झड़पें हुईं। शंभू बॉर्डर पर बनाए गए शेड पर खड़े होकर हरियाणा पुलिस ने पहले तो किसानों पर फूल बरसाए। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए। इस दौरान करीब चार किसानों के घायल होने के जानकारी मिली है।

फिलहाल किसानों का मार्च रुक गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों से प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस से आवश्यक अनुमति लेने को कहा। किसान नेता सर‌वन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने ‘दिल्ली चलो’ पैदल मार्च में शामिल सभी किसानों की सूची पुलिस को दी है। वंही हरियाणा पुलिस का कहना है कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें जाने देंगे। हमें किसानों के नामों की जो सूची बताईं गईं है वे (किसान) लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस ने आरोप लगाया कि किसान हथियार लेकर आए हैं। पुलिस ने कहा कि पहचान पत्र साथ होना चाहिए। पुलिस का कहना है कि किसान सहयोग नहीं कर रहे हैं।

किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के कानून समेत 13 मांगें कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि हमने बीते 7 दिसंबर को केंद्र को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मीटिंग का न्योता नहीं आया। इसके बाद हमने ‘दिल्ली चलो’ पैदल मार्च के आह्वान पर आगे चलने का फैसला किया है।

Punjab-Haryana Shambhu Border: Farmers march to Delhi on foot March: Clash between Haryana Police and farmers at Shambhu border.

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.