July 13, 2026

राहुल गांधी का 4 जून से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 और 5 जून को दो दिन उत्तराखंड में रहेंगे। गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी दौरे की शुरुआत 4 जून को अल्मोड़ा से करेंगे, जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के बीच पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भूतपूर्व सैनिकों से सीधा संवाद करेंगे।

5 जून को देहरादून में महाबैठक होगी। इसमें राहुल गांधी सभी वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान-पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों और यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, SC/ST, सैनिक और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। कुलमिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के प्रदेश दौरे को लेकर भारी उत्साह है जिसके चलते गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से दौरे को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान भी किया है।

गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.