June 24, 2026

रेलवे संपत्ति तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आरपीएफ ने व्यापक अभियान चलाया।

देहरादून 14 जुलाई 2023,

देश में एक महीने तक चलै अभियान में, आरपीएफ ने रेलवे की चोरी की गई संपत्ति प्राप्त करने वाले 90 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 5.7 लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई रेलवे संपत्ति बरामद की तथा 80 मुकदमे दर्ज किए।

आरपीएफ ने 493 मामलों की छानबीन की और 484 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो यात्रियों के सामान की चोरी, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री में संलग्न थे।

रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने पूरे भारत में एक महीने तक चलने वाले अभियान का जून 2023 में समापन किया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाना और पूरे देश में रेलवे संपत्ति तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। यह व्यापक अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित था।

पहला अभियान चोरी की रेलवे संपत्ति प्राप्त करने वालों और रेलवे संपत्ति की चोरी/आपराधिक हेराफेरी में शामिल अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ था। आरपीएफ ने चोरी की रेलवे संपत्ति प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और रेलवे संपत्ति की चोरी या आपराधिक हेराफेरी में शामिल अपराधियों को शरण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की। पूरे भारत में एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान, आरपीएफ ने चोरी की गई रेलवे संपत्ति के 90 संलिप्तों को पकड़ा और 5.7 लाख रुपये की चोरी की गई रेलवे संपत्ति की बरामदगी के साथ 80 मामले दर्ज किए।

दूसरा मुख्य क्षेत्र, डिजिटल फुटप्रिंट/डेटा प्रसंस्करण और सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करते हुए रेलवे परिसर में रिपोर्ट किए गए यात्रियों के अपराधों को रोकने और पता लगाने पर केंद्रित था। महीने भर चले इस अभियान के दौरान, आरपीएफ ने 493 मामलों का पता लगाया और 484 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो यात्रियों के सामान की चोरी, डकैती, महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेलवे टिकटों की अवैध बिक्री में लिप्त थे।

तीसरे प्रमुख क्षेत्र का उद्देश्य मुकदमे की संपत्तियों का निपटान करना था। आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने तथा जांच की निष्ठा बनाए रखने के लिए मुकदमे की संपत्तियों के कुशल निपटान के महत्व को प्रमुखता दी। अभियान के दौरान, मुकदमे से संबंधित 426 संपत्तियों का निस्तारण किया गया।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.