Recent Posts

August 16, 2026

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट दोबारा बनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: कल मंगलवार को होगी विधिवत घोषणा,

Dehradun, 30 Jun 2025,

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग निश्चित है। महेंद्र भट्ट ने आज देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस पर एकमात्र नामांकन महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया है। इससे यह माना जा रहा है कि श्री भट्ट ही उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने जा रहे हैं। कल मंगलवार को उन्हें विधिवत प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद भारतीय जनता पार्टी में अब और भी बड़ा हो गया है। महेंद्र भट्ट की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मजबूत पकड़ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सानिध्य ने उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने में कामयाबी हासिल हुई है।

महेंद्र भट्ट के नांमाकन के अवसर पर मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट , सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह , सांसद एवं वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , श्रीमती डा. कल्पना सैनी , भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार , विधायकगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

,

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.