June 23, 2026

103 नर्सिंग अधिकारी और 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 103 नर्सिंग अधिकारियों व 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो दिसंबर से होंगे।

बुधवार को चयन बोर्ड ने खाली पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 31 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिप्लोमाधारक पांच व नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिग्रीधारक के लिए चार पद हैं

दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें अनारक्षित वर्ग के चार, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति तीन व अन्य पिछड़ा वर्ग नौ पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से 23 दिसंबर तक कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर भर्ती करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे अस्पतालों में सेवाएं सुदृढ़ होंगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.