June 24, 2026

राहत कर्मियों ने भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचायी।

Uttarkashi, 17 August 2025,

जनपद उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य अनवरत जारी हैं। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य स्वयं ही राहत कार्यों को मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों तक लगातार सहायता पहुँच रही है।

आज रविवार को राहत कर्मियों ने भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचायी। इसके बाद यह सामग्री प्रभावित गांवों तक भेजी गई। इस बीच धराली सहित सीमांत गांवों में खाद्यान्न वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि, प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री पहुँचे। लगातार राहत सामग्री, रसद और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति से स्थानीय निवासियों को सहारा मिल रहा है। प्रशासन की सक्रियता और राहत कर्मियों के अथक प्रयासों से लोगों के चेहरे पर उम्मीद लौटी है।

धराली आपदा के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोंनगाड़ और डबरानी के पास बाधित है। इसे सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से रसद पहुँचाने के साथ-साथ सड़क मार्ग से ट्रांशिप के माध्यम से भी राहत सामग्री भेजी जा रही है।

जनपद रुद्रप्रयाग के गोंडार और बांतोली के मध्य बारिश से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के बह जाने की वजह से मद्महेश्वर मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को डीडीआरएफ ने अस्थायी मार्ग बनाकर और रस्सी की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.