August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर ऋषभ पंत ने जताई चिंता, सीएम धामी से मांगी मदद

Meet

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील की है। पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।

ऋषभ पंत ने कहा कि वह अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और पहाड़ के लोगों के बीच रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया को लेकर सहयोग की अपील की।

सीएम धामी ने दिया जवाब

पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऋषभ पंत उत्तराखंड का गौरव हैं। उन्होंने अपनी मातृभूमि के प्रति पंत के प्रेम और प्रदेश के विकास में योगदान देने की भावना को सराहनीय बताया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले को देखने की अपील भी की है। सीएम के जवाब के बाद अब ऋषभ पंत की जमीन खरीदने से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

पंत का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है और वह समय-समय पर प्रदेश के प्रति अपने लगाव का इजहार करते रहे हैं। अब उत्तराखंड में अपना बेस बनाने की उनकी इच्छा ने एक बार फिर प्रदेश के साथ उनके जुड़ाव को सामने ला दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.