June 23, 2026

रूडकी: भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूरों की दर्दनाक मौत

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली स्तिथ सान्वी ब्रिक बिल्ड की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा

हादसे में लगभग 5 लोगों के दबकर मरने की सूचना , अभी तक आ रही है।

अधिकारियों ने मरने वालों किसी संख्या की नहीं की पुष्टि।

अब तक दबे 5 शवो को निकाला जा सका

2 को रूडकी सिविल अस्पताल भेज गया जहाँ उनकी मौत हो गई

पुलिस फोर्स के साथ सी ओ मंगलौर भी मोके पर जाँच के लिए पहुंचे

 

रूडकी के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लहबोली स्तिथ सालवी भट्टे की दीवार गिरने से मज़दूर दीवार के नीचे दब गए जिसके बाद रेस्क्यू कर सभी मज़दूरों को बाहर निकाला गया उनमें से 5 मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई वही 3 मज़दूरों को रूडकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमे 1 मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वही मंगलौर पुलिस के साथ साथ पुलिस आला अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और रेस्क्यू को तेज कराया।

मौके पर पहुँचे एस एस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि 6 मजदूरों की मलबे में दब कर मौत हुई है और बाकी घायलों का ईलाज किया जा रहा है बाकी सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए जाँच जारी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.