June 23, 2026

रुद्रप्रयाग: आंगन में खेल रही मासूम को उठा ले गया गुलदार

 

रुद्रप्रयाग जनपद के बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में देखने को मिला जहां एक गुलदार 3 साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और दादी के सामने गुलदार बच्चों को उठा ले गया। शोर गुल करने पर गुलदार बच्ची को 100 मीटर की दूरी पर छोड़कार भाग गया था, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

गुरुवार को बच्छणस्यूँ पट्टी के गहड़ खाल में सायं के करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।

 

गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और गुलदार की ढूंढ खोज की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.