August 17, 2026

Rudraprayag News: सोमवार शाम को पुनाड़ गदेरे में बहा वार्ड बॉय, खोजबीन के बाद बरामद हुआ शव

 

युवक जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में वार्ड ब्याय के पद पर कार्यरत था। वह सोमवार शाम को गदेरे में बह गया था।

 

रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक युवक पुनाड़ गदेरे में बह गया था। उसकी खोज के लिए जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। वहीं, आज फिर से युवक की तलाश की गई। टीम ने आज शाम को युवक का शव बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार, युवक की शिनाख्त प्रमोद चौहान, निवासी मचकण्डी के रूप में हुई है। युवक जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में वार्ड ब्याय के पद पर कार्यरत था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.