June 23, 2026

रन फॉर यूनिटी” का भी आयोजन 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को होगा।

देहरादून, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला एवं पुरुष ओपन “रन फॉर यूनिटी” का भी आयोजन किया जाता रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम प्रदेश में अब 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।

     29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “रन फॉर यूनिटी” के आयोजन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29 अक्टूबर को प्रातः 7ः20 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पवेलियन ग्राउंड देहरादून से दौड़ का शुभारम्भ करेंगे। 

   इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की दीपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार की अपेक्षानुसार सभी प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों आदि को प्रेषित पत्र में इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

“Run for Unity” will also be held on October 29 instead of October 31.

 

“रन फॉर यूनिटी” का भी आयोजन 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को होगा।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.