June 23, 2026

आरवीएनएल के अध्यक्ष की दो टूक, हर हाल में 2028 तक पूरा करें ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना

आरवीएनएन परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा है ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को हर हाल में दिसंबर 2028 से पूर्व पूर्ण किया जाए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रबंध निदेशक दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे। पहले दिन आरवीएनएन परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आरवीएनएल की ओर से बनाई जा रही सुरंग परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

दौरान परियोजना की प्रगति, तकनीकी चुनौतियों एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि रेलवे सुरंगों के साथ-साथ रोड सुरंगों का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले वाहनों को भी तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.