June 25, 2026

सहस्त्रधारा: घर से बरामद हुई विदेशी इंपोर्टेड शराब का जखीरा

आबकारी आयुक्त एच० सी० सेमवाल द्वारा अवैध शराब के संचरण पर लगातार निगरानी रखे जाने के निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में सहस्त्रधारा रोड पर स्थित एक मकान की तलाशी लेने पर वहाँ खड़ी कार संख्या यूके-07-X- 0576 Hyundai Verna से 6 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ी गई।

अवैध शराब के गोदाम से बरामद इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब के प्रकरण में अभियुक्त चंदन मिश्रा पुत्र संजीव मिश्रा निवासी शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश पर धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, प्रदीप दयाल उपस्थित रहे

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.