June 23, 2026

सैम पित्रोदा द्वारा चीन को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी हुई हमलावर,

दिल्ली , इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमु अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा एक इंटरव्यू में कथित तौर पर चीन को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी ने खुद को किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि ये पार्टी के विचार नहीं हैं। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।

कांग्रेस की तरफ से यह स्पष्टीकरण सैम पित्रोदा के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैं चीन से खतरे को नहीं समझ पा रहा हूं. मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका में दुश्मन को परिभाषित करने की प्रवृत्ति है.’

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं. चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।

वहीं सैम पित्रोदा के कथित बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाया है। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि, उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुसार है। बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती है। यह चीन के समर्थन में उनके नेताओं की ओर से दिए गए बयानों से मेल खाती है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.