April 16, 2026

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ:विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बनाए गए उपमुख्यमंत्री

Bihar, 15 April 2026,

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आज सुबह पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की राजनीति में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना है।

जनता दल यूनाइटेड से बने दो उपमुख्यमंत्री,

सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कार्यों को लटकाने, और अनावश्यक पत्राचार की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए तथा काम की गति को दोगुना किया जाए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि राज्य में चल रहे कार्यों का संचालन ठीक ढंग से हो रहा है, लेकिन उनकी गति और तेज करने की आवश्यकता है ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, चुनावी यात्राओं के दौरान मुझे जमीनी स्तर पर समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिसे ध्यान में रखते हुए बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की अद्यतन स्थिति की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया, जिसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना आवश्यक है

शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, और और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.