June 23, 2026

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाया जाएगा।

दिल्ली , महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दिसंबर 2023 से यूएई में पुलिस की हिरासत में है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यूएई पुलिस ने सौरभ चंद्राकर को 2023 में दुबई में गिरफ्तार किया था। इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर की थी।

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दुबई से भारत लाने की कानूनी कार्रवाई अंतिम चरण में है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रो का कहना है की अब लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में उसे भारत डिपोर्ट कर लिया जाएगा।

यह पूरा मामला अवैध आनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित की गई हजारों करोड़ रु की संपत्ति से जुड़ा है। बता दें कि ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म महादेव बुक ऐप की जांच प्रवर्तन निदेशालय और कई राज्यों की पुलिस कर रही है। मामले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का नाम सामने आया था। ये एक मनी लॉन्ड्रिंग केस है।

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ एक समय छत्तीसगढ़ के भिलाई में महादेव के नाम से जूस बेचता था। यहां उसने ऑनलाइन गेमिंग ऐप महादेव बनाई। सौरभ और रवि ने एक गेमिंग ऐप के जरिए 10-15 लाख का सट्टा लगाया पर पैसे हार गए। फिर वे पैसा न चुकाना पड़े इसलिए दुबई भाग गए। वहां छोटी मोटी जॉब से पैसे कमाए और महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप लॉन्च की, जिसके जरिये ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार सौरभ ने इससे हजारों करोड़ रु की संपत्ति अर्जित की। सौरभ चंद्राकर ने 18 सितंबर 2022 को दुबई के एक 7 स्टार होटल में अपनी शादी की एक पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बुलाया। इस पार्टी पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे।

इसके बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा दुबई से संचालित महादेव सट्टेबाजी ऐप भारत की विभिन्न एजेंसियों के निशाने पर आईं। जिसमें कई अवैध सट्टेबाजी ऐप लॉन्च किए गए थे। जो हजारों करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के साधन के रूप में काम करते थे। चंद्राकर की पार्टियों में प्रदर्शन करने या भाग लेने वाले शीर्ष सेलिब्रेट्स को भी प्रवर्तन निदेशालय ने पहले समन भेजा था।

Sauch Chandrakar, the main accused in the Mahadev online betting app case, will be brought to India.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.