Recent Posts

September 21, 2026

बैसाखी पर सीएम से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, हेमकुंड रोपवे पर जोर

बैसाखी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं।
सीएम ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को राज्य के विकास का नया द्वार बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.