August 8, 2026

बेटे ने खाली प्लाट में की शौच, गुस्‍साए लोगों ने बुजुर्ग मां पर बरसाए लट्ठ; दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के रायवाला में एक खाली प्लाट में शौच करने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला का बेटा शौच कर रहा था तभी बगल की दुकान के संचालक ने उसके साथ अभद्रता की। कहासुनी के बीच पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

बीती रात हरिपुरकलां में एक खाली प्लाट में शौच करने को लेकर एक पक्ष में दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें गम्भीर चोट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक व एक महिला घायल है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना रायवाला के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि हरिपुरकलां में मायच्छ आश्रम के निकट रहने वाले रितेश गुप्ता ने तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बीती रात आश्रम के पास पड़े खाली प्लाट में वह शौच करने खड़े हुए। तभी बगल की दुकान के संचालक ने उनके साथ अभद्रता की।
कहासुनी के बीच पड़ोसी ऋषभ धीमान, सचिन धीमान, विकास दत्त शर्मा, राहुल धीमान और सोनू ने उन पर घर मे घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने में रितेश गुप्ता की 62 वर्षीय माता मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

जबकि रितेश का बड़ा भाई मुकेश गुप्ता व भाभी बबली गुप्ता घायल हैं। जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई।
महिला की हत्या के बाद लूटा गया मोबाइल बरामद

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.