June 24, 2026

अभिनेता और नेता विजय की रैली मे भगदड़ मचने से करीब 39 लोगों की दर्दनाक मौत: 100 से ज्यादा घायल,

28 September 2025,

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और नेता विजय की रैली में अचानक भगदड़ मचने से करीब 39 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें आठ बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

अभिनेता विजय की ये रैली करूर-इरोड हाइवे पर वेलुसामीपुरम में थी। शनिवार रात करीब 8 बजे विजय मंच पर आए। जबकि, लोग यहां दोपहर से ही जमे थे। पुलिस की ओर से 30 हजार लोगों की मंजूरी थी। लेकिन रैली में इससे भी कहीं ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष विजय भाषण दे रहे थे। कार्यक्रम में भीड़ बढ़ती गई और अचानक बेकाबू हो गई। और भगदड़ मच गई। कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब प्रबंधन और अपर्याप्त सुरक्षा के चलते इस रैली में भगदड़ मचने के हालात उत्पन्न हुए। जिसके बाद विजय ने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया और वहां से चेन्नई लौट गए।

टीवीके अध्यक्ष विजय रैली में करीब 6 घंटे देर से आए। जितनी तादाद में लोग पहुंचे, वो अनुमान से कहीं ज्यादा थे। भीड़ के कारण एंबुलेंस भी उन तक नहीं पहुंच सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किस तरह विजय की रैली में हालात बन गए और उसके बाद भगदड़ ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने मीडिया को बताया है कि हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 95 घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने हादसे के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये देने की बात कही गई। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी लिए न्यायमूर्ति अरुणाघोषणा की।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.