June 24, 2026

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह का बयान: हिंदुस्तान के ‘आंतरिक पाकिस्तान’ पर भी हो सख्त कार्रवाई

xr:d:DAFZO7QIXTY:199,j:3988475329,t:23022010

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ-साथ जो हिंदुस्तान में पाकिस्तान है उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

कहा कि सरकार ने कार्रवाई करते हुए कश्मीर में जो कुछ लोगों के घर गिराए है वह ठीक से नहीं गिराए, उन्होंने यह भी मांग उठाई है कि जिस तरह से एक आतंकी के बहन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि उनका भाई कई साल से पाकिस्तान में रह रहा था, उस परिवार पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। अक्षय प्रताप ने यह बयान उत्तराखंड के दौरे के दौरान देहरादून में दिया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.