June 24, 2026

युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

दीपनगर फ्लाई ओवर के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीती रात थाना नेहरु कोलोनी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि दीपनगर फ्लाई ओवर के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। उक्त सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने में पाया कि मृतक की उम्र 65/70 वर्ष करीब है, जिसके पास से खाने-पीने के सामान के साथ साथ दो फोन मिले, जिनके जरिए परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना बाबत जानकारी दी गयी। मृतक की तलाशी लेने पर पन्नी के अंदर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे मृतक का नाम इंदर सिंह निवासी चंद्रबनी संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.