July 17, 2026

शिक्षक दिवस: गढ़वाल विवि के प्रो.डॉ आलोक सागर को मिला केंद्रीय विवि राजस्थान का टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड

शिक्षक दिवस पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आलोक सागर गौतम केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा घोषित टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड में इस वर्ष हे0न0ब0गढ़वाल वि0वि0 के प्रोफेसर एवं हिमालयी वातावरणीय एवं अन्तरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के संस्थापक डॉ आलोक सागर गौतम को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के कुलपति एवं तमाम राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभूतियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.