June 23, 2026

मैदानों में कोहरे और ठंडी हवाओं से गिरने लगा तापमान

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।I

मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने से तापमान में असर देखने को मिलेगा।I

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.