June 24, 2026

घंटाघर के पास संदिग्ध परिस्थियों में मिला चमोली के युवक का शव

घंटाघर के पास एक युवक अचेत पड़ा हुआ था। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

देहरादून में आज सुबह घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ंने युवक की मौत की पुष्टि की।

घटना सुबह करीब छह बजे की है। घंटाघर के पास एक युवक अचेत पड़ा हुआ था। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। मृतक के परिजन भी  पहुंच गए हैं। पुलिस मौत की वजह तलाशने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.