June 24, 2026

चमोली की देवलग्वाड़ पंचायत में प्रधान प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में चुनाव हुआ स्थगित

चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। इसका आदेश जारी हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.