August 8, 2026

समाज में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है: मुख्यमंत्री श्री धामी,

Dehradun 25 January 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज “मन की बात” की 130वीं कड़ी में सामायिक विषयों पर अपना विजन साझा करते हुए देशवासियों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून लाइब्रेरी, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को आमजन और जन-जन का कार्यक्रम बनाया है। इसके माध्यम से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर कई नवाचार हो रहे हैं। आज नवाचार , साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आगामी समय में सभी कामों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जो काम कई दिनों में होता है वह महज कुछ ही घंटे में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग हेतु संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू किए हुए एक साल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य एक सीमावर्ती क्षेत्र है। यहाँ चार धाम, गंगा, यमुना का उद्गम स्थान है। सुरक्षा की दृष्टि से भी हमारा राज्य बेहद संवेदनशील है, ऐसे में राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू होना चाहिए था और हमने ऐसा करके दिखाया है।

इस दौरान विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, दायित्वधारी रजनी रावत, अनिल गोयल, संजय नेगी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.