June 24, 2026

The doors of Hemkund Sahib Uttarakhand will be opened on 25th May.

रुद्रप्रयाग , हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने हेमकुंड साहिब की यात्रा को व्यवस्थित और नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा तय की है। कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब जा सकेंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि, हेमकुंड साहिब में अभी भी काफी बर्फ है। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा। 22 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज द्वारा ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। दो दिन पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब का पैदल निरीक्षण किया था। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की संख्या तय की है।

The doors of Hemkund Sahib Uttarakhand will be opened on 25th May.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.