June 23, 2026

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 18 को होंगे बंद, ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी डोली

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 18 नवंबर को विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान की चल उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद डोली उसी दिन ग्राम गौंडार में रात्रि विश्राम करेगी। 19 नवंबर को डोली रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर, 20 नवंबर को गिरीया गांव में रात्रि विश्राम के बाद 21 नवंबर को दोपहर दो बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.