Recent Posts

July 27, 2026

राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजभवन में मे. ज.(से. नि.) गुरमीत सिंह ने झंडारोहण किया और राज्यपाल ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक खूबसूरत राज्य है, यह राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा से प्रभावित है लेकिन हम उसका सामना कुशलता और सजगता से करते है। इस मौके पर उन्होंने धराली ओर पौड़ी में आए आपदा में हताहत हुआ लोगों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश हर क्षेत्रमें समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड भी इस दिशा में देश के साथ कदमताल कर रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.