June 23, 2026

श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक रूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर नौवें भव्य दीपोत्सव का हुआ शुभारंभ,

Uttarpradesh, 19 October 2025,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक रूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर नौवें भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, 2017 में जब अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, तो इसका उद्देश्य दुनिया को दिखाना था कि असली दीपोत्सव कैसा होता है। सरयू तट पर राम की पैड़ी पर आयोजित इस भव्य अवसर पर शानदार लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया गया। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा घाट भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा था।

इस वर्ष दीपोत्सव समारोह के दौरान दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए। एक साथ 26,17,215 दीप प्रज्वलित किए गए और 2,128 लोगों ने एक साथ सरयू आरती में भाग लिया। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के प्रतिनिधियों ने ड्रोन के माध्यम से दीपों की गणना की पुष्टि की और इसे आधिकारिक रूप से दर्ज किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.