June 24, 2026

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग

शादी के बाद युवती 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई।देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सबके होश उड़ गए।

शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.