June 23, 2026

बाबा केदारनाथ धाम में 12 दिन में 06 लाख पार हुई यात्रियों की संख्या

Kedatnath

करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रा के मात्र 12 दिन में तीन लाख से अधिक यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष 15 दिन में यह आंकड़ा पार हुआ था। चारों धामों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। वहीं अब तक करीब 11,300 यात्री हवाई सेवा से दर्शन कर चुके हैं।

22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरूआत से ही केदारनाथ धाम में भक्तों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। कपाट खुलने के पहले दिन 38 हजार यात्री कपाट उद्घाटन के साक्षी बने थे। पिछले एक सप्ताह से यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। शुरूआती दो-तीन दिनों तक प्रतिदिन आंकड़ा 30 हजार के पार था, लेकिन दोपहर बाद हो रही वर्षा के चलते कुछ दिनों प्रतिदिन आंकड़ा 20 से 25 हजार के बीच देखा जा रहा है।

यात्रा में इजाफा देखते हुए बदरी- केदार मंदिर समिति व प्रशासन की टीमें इस बार टोकन व्यवस्था से अधिक से अधिक यात्रियों को दर्शन करा रही है। भक्तों में भोले बाबा के प्रति इतनी आस्था है कि वह धूप व वर्षा में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक केदारनाथ धाम में 12 दिन में लगभग 06 लाख यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.