केरल की जनता ऐसे नेतृत्व को चुने जो दिल्ली और तिरुवनंतपुरम के बीच विकास का एक मजबूत सेतु बन सके: प्रधानमंत्री मोदी, The people of Kerala
Kerelam 05 April 2026,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए, केरलम की तिरुवल्ला की चुनावी जनसभा में आगामी विधानसभा चुनाव में केरल की सत्ता परिवर्तन की तारीख का एलान कर दिया। जय केरलम, जय विकासिता केरलम” के गगनभेदी नारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि आगामी 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद, 4 मई को केरल में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार का गठन होगा।
प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार केरल में बदलाव की स्पष्ट लहर है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने का उल्लेख करते हुए इसे एनडीए की जीत का मुख्य आधार बताया। तिरुवल्ला से एनडीए उम्मीदवार की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें एक समर्पित और कर्मठ साथी बताया, जो पिछले पांच वर्षों से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मोदी ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि केरल की जनता ऐसे नेतृत्व को चुने जो दिल्ली और तिरुवनंतपुरम के बीच विकास का एक मजबूत सेतु बन सके।
विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ दोनों पर केरल की बुनियादी जरूरतों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य की जर्जर सड़कों, पुलों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन दोनों गठबंधनों ने बारी-बारी से राज्य को केवल पीछे धकेलने का काम किया है। एलडीएफ और यूडीएफ सत्ता में थे, तब केरल को बहुत कम धनराशि मिलती थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में, उस अवधि की तुलना में राज्य को पांच गुना अधिक धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला रेलवे परियोजना से पूरे क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे और सबरीमाला तीर्थयात्रियों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे् विश्वकेंद्र सरकार के प्रयासों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में केरल काझ दो ऐतिहासिक विकास हुए हैं।वं
एलडीएफ और यूडीएफ सत्ता में थे, तब केरल को बहुत कम धनराशि मिलती थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में, उस अवधि की तुलना में राज्य को पांच गुना अधिक धनराशि आवंससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हालांकि, राज्य सरकार ने इस परियोजना में लगातार बाधाएं खड़ी की हैं। केरल में भाजपा की सरकार सत्ता में आते ही ये बाधाएं दूर हो जाएंगी। यह मोदी का आश्वासन है। केरल नई गति से विकास करेगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि मौजूदा राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की राह में जानबूझकर रोड़े अटकाए हैं। प्रधानमंत्री ने अंत में “डबल इंजन” की ताकत का आह्वान करते हुए कहा कि यदि केरल में एनडीए की सरकार बनती है, तो किसानों, मछुआरों और स्थानीय समुदायों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
