August 8, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, गूंजे जयकारे

आज केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, और इसी शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा के दर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस बार बद्री-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं, जिससे कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव हो पा रहे हैं..

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है, जो इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर संकेत कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देवभूमि को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि ‘ग्रीन यात्रा’ का संदेश पूरे देश में पहुंचे।

पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.