June 23, 2026

डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को बनाया जाएगा आसान

प्रदेश के सरकारी आईटीआई में कार्यदेशक, फोरमैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार से इसमें गलती सुधार सकेंगे। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग 16 से 25 नवंबर तक विंडो खोलने जा रहा है।

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। अब अभ्यर्थी अपने आवेदन में गलती सुधार कर सकते हैं। इसके तहत जहां वे नाम, पता आदि में निशुल्क बदलाव कर सकेंगे तो श्रेणी या उपश्रेणी में बदलाव के लिए उन्हें शुल्क देना होगा। मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं कर सकते।

समूह ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.