June 23, 2026

वन्यजीवों के हमलों का खतरा बढ़ा, जिले में अब 10 बजे से तीन बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

चमोली जिले में वन्यजीवों के हमलों का खतरा बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया है। आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह दस बजे खुलेंगे और तीन बजे बंद होंगे। वहीं, आगंनबाड़ी केंद्र दस से एक बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.